बुधवार तंबाकू नियंत्रण की टीम जिला में लोगों को जागरूक करती।
अंबेडकरनगर। तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को जिला अस्पताल में तंबाकू खाकर आने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पान मसाला खाने वाले लोग टीम को देखकर इधर उधर कतराते रहे। डॉ. सर्वेश कुमार के नेृतत्व में चले अभियान के तहत अस्पताल की ओपीडी से लेकर, वार्ड, इमरजेंसी व परिसर में मौजूद लोगों की जांच की गई, जिसमें छह लोगों को टीम गुटखा खाते पकड़ा, जिनसे 600 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। टीम ने 50 से अधिक लोगों को चेतावनी दी। टीम की ओर से कोटपा अधिनियम के तहत लगातार गुटका खाने वालों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान रचना सिंह, वंदना व सिद्धार्थ सिंह मौजूद रहे।