अंबेडकरनगर। जिले में सोमवार को डेंगू के छह नए मरीज सामने आए। इन सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया। डेंगू से पीड़ित नए मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार को भी छह नए मरीज मिले। सीएमओ कार्यालय के अनुसार टांडा में पांच व कटेहरी में एक मरीज मिला। इन सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया। उधर सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि डेंगू पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। लोगों को भी डेंगू से बचाव के लिए पूरी तरह से जागरूक होना चाहिए। संवाद