फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर में छह घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरिया याकूबपुर निवासी राजकुमार (32) बुधवार को बाइक से शहजादपुर जाते समय पुराने तहसील तिराहा के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर निवासी संतराम (61) मंगलवार देर शाम साइकिल से बाजार से घर लोटने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। इसी कोतवाली क्षेत्र के इमामबाग निवासी अमजद अली (36) बुधवार को बाइक से कटेहरी जाते समय पवित्र शिवबाबा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
वहीं राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के राजेसुल्तानपुर निवासी पुनीता (42) बुधवार को घर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई रामनगर निवासी शीतला प्रसाद (52) बुधवार को बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। बसखारी थाना क्षेत्र के बेलापरसा निवासी मनीष कुमार (20) मंगलवार को बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें