फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लोकनिर्माण विभाग से स्थानांतरित होंगे छह अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लंबी उहापोह के बीच आखिरकार बुधवार को लोकनिर्माण विभाग के छह अभियंताओं के स्थानांतरण की सूची शासन ने जारी कर दी है। संबंधित अभियंताओं को 30 जून को लखनऊ स्थित कार्यालय पर ऐच्छिक स्थान चयन करने के लिए पहुंचना होगा। यदि निर्धारित समय पर अभियंता कार्यालय नहीं पहुंचे तो फिर विभाग द्वारा उनका स्थानांतरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि लंबे समय से लोकनिर्माण के अभियंताओं के स्थानांतरण को लेकर चर्चाओंं का बाजार गर्म था। सभी की निगाहें शासन पर लगी हुई थीं कि कब वहां से स्थानांतरण सूची जारी होती है। इस बीच बुधवार दोपहर बाद जब लखनऊ स्थित कार्यालय से अभियंताओं के स्थानांतरण की सूची जारी हुई तो स्थिति काफी हद तक साफ हो गई।
स्थानांतरण सत्र 2023-24 में जो सूची जारी की गई है उसमें दो सहायक अभियंता आलोक कुमार सिंह व सिद्घार्थ सिंह जबकि चार अवर अभियंता राजबहादुर यादव, हरेकृष्णा, कमलेश कुमार बिंद व संतोष कुमार गुप्ता शामिल हैं। इन सभी को ऐच्छिक स्थान चयन के लिए 30 जून को लखनऊ स्थित कार्यालय पर सुबह साढ़े नौ बजे बुलाया गया है। इस दौरान संबंधित अभियंता अपनी तैनाती को लेकर अपनी बात रख सकेंगे। यह भी कहा गया है कि यदि निर्धारित समय पर अभियंता नहीं पहुंचे तो फिर उनके स्थानांतरण व तैनाती के संबंध में शासन द्वारा निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें