फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गन्ना किसानों के खाते में पहुंचे छह करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में चल रहे पेराई सत्र के बीच जिले के लगभग साढ़े तीन हजार किसानों के खाते में लगभग छह करोड़ रुपये की राशि भेज दी गई है। 19 नवंबर से शुरू हुई गन्ना खरीद के बीच 23 नवंबर तक बिक्री करने वाले किसानों का भुगतान हो गया है। इससे किसान अपने जरूरी काम तेजी से निपटा सकेंगे।
विज्ञापन

अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में गत 21 नवंबर से पेराई सत्र प्रारंभ हुआ था। इसके लिए 19 नवंबर से मिल गेट समेत कुल 38 क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद का कार्य शुरू हो गया था। मालूम हो कि जिले में 48 हजार से अधिक किसानों ने 23 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में गन्ने की बुआई की है।
गन्ना बिक्री करने के लिए किसानों की सुविधा के लिए अकबरपुर चीनी मिल द्वारा जिले के अलग-अलग स्थानों पर कुल 38 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। पहले दिन से बड़ी संख्या में किसानों द्वारा संबंधित क्रय केंद्र पर पहुंचकर गन्ने की बिक्री का काम शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस बीच उपज की बिक्री करने वाले किसानों का भुगतान भी शुरू हो गया है।
सहायक महाप्रबंधक अकबरपुर चीनी मिल अरविंद सिंह ने बताया कि 23 नवंबर तक गन्ने की बिक्री करने वाले लगभग साढ़े तीन हजार किसानों का भुगतान कर दिया गया है। उनके खाते में कुल पांच करोड़ 88 लाख 19 हजार रुपये की राशि भेज दी गई है। शासन से चीनी मिल को एक करोड़ तीन लाख रुपये का लक्ष्य पेराई के लिए मिला है।
अब तक लगभग छह लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। इस बीच चीनी मिल के जीएम गन्ना रवींद्र सिंह ने मंगलवार को मिल गेट के निकट पहुंचकर वहां मौजूद किसानों से मुलाकात की। अपील करते हुए कहा कि वे गन्ने की बिक्री क्रय केंद्र पर ही करें। पर्यावरण संतुलन के लिए गन्ने के छिलके को न जलाएं। बसंतकाल के लिए बीज की बुकिंग का प्रबंध कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें