फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी स्नेह की डोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व उल्लास के साथ मना। कुछ क्षेत्रों में बुधवार को तो कुछ क्षेत्रों में गुुरुवार सुबह बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मुंह मीठा कराया। भाइयों ने उपहार भेंट करते हुए हमेशा अपना प्यार व स्नेह बनाए रखने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्षा बंधन पर्व को लेकर खासा उल्लास दिखा। राखी व मिठाई के दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। बुधवार सुबह से ही सड़कों पर भारी भीड़ दिखने लगी थी। राखी व मिठाई की जमकर खरीदारी भी हुई। इसके लिए दुकानदारों ने पहले से ही तैयारियां की थीं। रक्षाबंधन पर्व के मौके पर कई जगह मेले आदि का आयोजन हुआ।
रक्षाबंधन का पर्व जिले में दो दिन उल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को दिन में जहां राखी बांधने की परंपरा का निर्वहन शुभ मुहूर्त न होने के चलते नहीं हुआ, वहीं बाजारों में राखी व मिठाई की खूब खरीदारी होती दिखी। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ दिखी। कोई बहन के घर पहुंचने की जल्दी में था तो कोई भाई के घर। रात करीब साढ़े बजे शुभ मुहूर्त शुरु होने के बाद परंपरा का निर्वहन हुआ।
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। देररात तक यह सिलसिला चलता रहा। वहीं सुबह सवा सात बजे तक शुभ मुहूर्त होने के चलते गुरुवार सुबह भी कई क्षेत्रों में रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। इसके चलते स्कूली कालेजों व सरकारी कार्यालयों में अवकाश भी रहा। टाण्डा नगर के मोहल्ला नेहरूनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में रक्षाबंधन पर्व पर भाईचारा, सामाजिक समरसता के साथ मना। नगर प्रचारक पवन की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रान्त मार्ग प्रमुख आलोक व जिला सह संचालक गोविन्द उपस्थित रहे।
भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर उत्सव की शुरुआत हुई। जिला सह संचालक गोविन्द ने कहा कि आपसी भाईचारा, प्रेम, सौहार्द का पर्व रक्षाबंधन समाज व राष्ट्र की कल्पना को साकार करता है। इस मौके पर राजेश, प्रान्त संत्सग प्रमुख श्यामबाबू गुप्त, पूर्व विधायक संजूदेवी, डॉ. रविकान्त त्रिपाठी आदि र्मौजूद रहे।
विवेकानन्द इंटर कॉलेज विद्युतनगर के प्रधानाचार्य स्वामीनाथ द्विवेदी के मार्गदर्शन में रक्षा बंधन पर्व मना। छात्रा मीनू वर्मा, शोएबा कुलसुम, शिखा वर्मा, ऋचा, प्रगति, सिम्मी, अंकिता आदि ने छात्रों सहित डिप्टी कमांडेंट सीआईएसएफ धर्मेंद्र राजपूत, उपसेनानायक संजीव कुमार सिंह सहित अन्य जवानों के कलाई में राखी बांधी। शिक्षिका ऊषा रानी वर्मा ने राखी के पर्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
पुलिस कर्मियों व कैदियों को बांधी गई राखी
रक्षाबंधन पर्व में घर न जा पाने वाली महिला पुलिस कर्मियों का मनोबल एसपी अजीत कुमार सिन्हा सम्मनपुर थाने पहुंच गए। उन्होंने वहां उनसे विधिवत राखी बंधवाया। एसपी ने कई और थानों पर पहुंचकर महिला पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाया। गंगा चिल्ड्रेन एकेडमी की छात्राओं ने प्रधानाचार्य अलका मिश्रा के नेतृत्व में भीटी थाने पहुंचकर थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। कई और थानों में विभिन्न विद्यालय की छात्राओं ने पहुंचकर पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। उधर जिला जेल में बंद बंदियों को भी राखी बंध्वाने का मौका मिला। जेल अधीक्षिका हर्षिता मिश्रा ने बताया कि राखी बांधने के लिए पहुंची महिलाओं व युवतियों का रजिस्ट्रेशन प्राथमिकता पर किया गया। अत्यंत भावुक अंदाज में महिलाओं ने भाइयों को राखी बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें