अंबेडकरनगर। महरुआ के मथानी निवासी संदीप कुमार के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे पट्टीदार मनीष कुमार 11 हजार वोल्टेज बिजली तार अपने घर के ऊपर से हटाकर उनके छप्पर के ऊपर से ले जाना चाह रहे थे। इसके लिए रास्ता अवरूद्ध कर रहे यूकेलिप्टस का पेड़ कटर मशीन से काट रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो, मनीष अपने भाई हरीश व सतीश के साथ उनको गालियां देने लगा। जान से मारने की नीयत से कटर मशीन से हमला कर दिया। इससे उनके बाएं हाथ की उंगली थोड़ी कट गई है। शोर सुन उनको बचाने पहुंची उनकी बहन प्रीति व पत्नी शेषमां पर भी हमला कर दिया। इससे पत्नी और बहन का हाथ कट गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। ग्रामीणों ने पहुंचकर बीच-बचाव किया। प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद