अंंबेडकरनगर। श्रवणक्षेत्र में तमसा तट के निकट दैनिक आरती का शुभारंभ सोमवार शाम से होगा। श्रवणक्षेत्र महोत्सव न्यास अध्यक्ष डॉ. अनुपम पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या के मेयर गिरीशपति त्रिपाठी भाग लेंगे। मुख्य वक्ता हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास होंगे। अयोध्या के कई संत भी तमसा महाआरती की शुरूआत कराने पहुंचेंगे। बताया कि तमसा आरती से पहले कई तरह के सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे।