अंबेडकरनगर। शिवसेना (यूबीटी) ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर प्रतिमा के निकट धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार रमेश चंद्र पांडेय को ज्ञापन दिया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिरीश कुमार तिवारी ने किया। ज्ञापन के माध्यम से जिलाध्यक्ष ने बताया कि भीटी के गावं तिवारीपुर सबना में सार्वजनिक रास्ते पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। इसकी जानकारी प्रशासन को देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस दौरान प्रभात पांडेय, कीर्तिवर्धन पांडेय, रामनिहाल प्रजापति, उमेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।