फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बजरंग दल की शौर्य यात्रा का टांडा में होगा स्वागत

Mon, 18 Sep 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद की स्थानीय इकाई की बैठक हुई। इसमें 10 अक्तूबर को जिले में आने वाली बजरंगदल की शौर्य यात्रा को भव्य बनाने पर के विषय में विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

संगठन के जिला संयोजक आलोक चौरसिया ने बताया कि यात्रा 30 सितंबर को कटरा कुटी धाम से निकलकर शौर्य यात्रा अवध प्रांत में भ्रमण करते हुए 10 अक्तूबर को टांडा पहुंचेगी। दोपहर को संत सभा होगी। इसके बाद यात्रा जिला मुख्यालय के लिए प्रस्थान करेगी। विहिप के प्रांत सत्संग प्रमुख श्याम बाबू ने कहा कि रामजन्मभूमि पर दिव्य मन्दिर का निर्माण करोड़ों हिंदुओं के लिए गौरव की बात है। इसके लिए हमारे पूर्वजाें ने 500 वर्ष संघर्षं किया।
इस यात्रा में हमको पूज्य संत चरणों का स्नेह व आशीर्वाद मिलने वाला है। इसके लिए पर्याप्त तैयारी करनी होगी। घर-घर संपर्क के लिए टीम बनाकर सदस्यों को बूथवार जिम्मेदारी देने पर चर्चा हुई। बैठक में जिला मंत्री विकास मौर्य, जिला सत्संग प्रमुख कृष्णनन दास, जिला सहमंत्री संजय पांडेय, जिला प्रमुख आदित्य मौर्य, सौरभ मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें