हाईस्कूल के टॉपर 99.4 शाश्वत अग्रवाल अपने माता पिता के साथ।
अंबेडकरनगर। विकास विभाग में जूनियर इंजीनियर सुरेश अग्रवाल के बेटे शाश्वत ने हाईस्कूल की सीबीएसई बोर्ड की आए परिणाम में अपना परचम लहराया है। शाश्वत ने जिले में 99.4 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान बनाया है। शाश्वत ने बताया कि वह आईएएस बन कर देश की सेवा करना चाहते हैं। शाश्वत पढ़ाई में शुरू से ही अव्वल रहे हैं। इनके पिता जहां पर जूनियर इंजीनियर हैं वहींए माता सरकारी शिक्षक हैं। बड़ा भाई जयपुर से बीटेक कर रहे हैं। शाश्वत ने कहा कि किसी भी सफलता के लिए लगन और मेहनत की जरूरत होती है। कहा कि सफलता के लिए रोज पढ़ाई करनी चाहिए चाहे एक ही पैराग्राफ पढ़ेए लेकिन पढ़ाई रोज करनी चाहिए। वहीं, इसके अलावा अभ्यास पर भी जोर देना चाहिए। अपनी इस सफलता के लिए शाश्वत ने माता-पिता के साथ स्कूल के शिक्षकों को श्रेय दिया। बताया कि पढ़ाई के दौरान उसने कभी मोबाइल का प्रयोग नहीं किया। इच्छा है कि आईएएस बन सिविल सेवा में जाकर समाज की सेवा कर सकूं। (संवाद)