फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डेंगू के सात नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वॉयरल बुुखार के बीच डेंगू के सात नए मरीज बुधवार को सामने आए। ऐसे में जिले में डेंगू प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़कर 327 हो गई है। सबसे अधिक टांडा में 170 व सबसे कम भियांव में दो मरीज हैं। उधर डेंगू व संचारी रोगों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए टांडा नगर पालिका क्षेत्र में अभियान चलाकर कीटनाशक दवाओं व एंटी-लार्वा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगभग प्रतिदिन डेंगू के नए मरीज सामने आ रहे हैं। बुधवार को भी डेंगू से प्रभावित सात नए मरीज सामने आए। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 327 हो गई है। इसमें टांडा में 170, बसखारी में 26, अकबरपुर में 55, जलालपुर में 28, कटेहरी में 17, भियांव में दो, भीटी में 17, रामनगर में सात व जहांगीरगंज में पांच मरीज शामिल हैं।
उधर सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि डेंगू व संचारी रोगों पर रोकथाम को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नागरिकों को खुद भी इसे लेकर जागरूक होना होगा। इस बीच डेंगू से सबसे अधिक प्रभावित टांडा में बुधवार को जगह-जगह अभियान चलाकर कीटनाशक दवाओं व एंटी-लार्वा का छिड़काव किया गया। इसके साथ ही साफ-सफाई भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों से अपील की गई कि कहीं भी गंदा पानी न एकत्र होने दें। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। मच्छरदानी लगाकर सोएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें