फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डेंगू के सात और मरीज मिले

Fri, 20 Oct 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को आयी जांच रिपोर्ट में सात नए डेंगू के मरीज सामने आए। इन सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 41 है। उपचार से तेजी से मरीजों की सेहत में सुधार हो रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि डेंगू मरीजों का तेजी से उपचार किया जा रहा है। मरीज ठीक हो रहे हैं। लगातार लोगों को डेंगू से बचने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें