फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष अदालत में निपटे सात मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को विशेेष लोक अदालत का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश पदम नारायण मिश्र की अध्यक्षता में कुल नौ अदालतें लगाई गईं। इनमें सात मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया गया। आर्बिट्रेशन के वादों के निस्तारण के लिए आयोजित विशेष अदालतों में अलग-अलग न्यायाधीशों ने सुनवाई की।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अंशु शुक्ला ने बताया कि न्यायिक अधिकारी रत्नेशमणि त्रिपाठी, सुशील कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव व कमलेश मौर्य ने वादों का निस्तारण किया। विशेष लोक अदालत में विजय कुमार डुंगरा कोटी, आशीष वर्मा व नेहा आनंद के अलावा कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें