फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आठ करोड़ से होगा सात निकायों का कायाकल्प

Fri, 27 Sep 2024 04:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की तीन नगर पालिका व चार नगर पंचायत की मलिन बस्तियों का आठ करोड़ से कायाकल्प होगा। अलग-अलग बस्तियों में नाली व सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका व नगर पंचायत से प्रस्ताव मांगे गए हैं। अब तक डूडा कार्यालय को 50 से अधिक कार्यों का प्रस्ताव भेज दिया गया है। निर्माण कार्यों से लगभग दो लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत बीते दिनों शासन ने आठ करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की। जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय ने इसे लेकर प्रस्ताव मांगे हैं। सभी निकायों ने शुरुआती प्रस्ताव भी दिए हैं। इन प्रस्तावों का स्थलीय सत्यापन करा कर शासन को भेजा जाएगा। शासन का उद्देश्य है कि निकाय के ऐसे क्षेत्र का चयन किया जाए जहां पर जलनिकासी व मार्ग का समुचित प्रबंध नहीं हो सका है। ऐसा होने पर लोगों को शहर की मूलभूत सुविधा का लाभ सुचारू रूप से मिल सकेगा।
-
50 से अधिक कार्यों का मिला प्रस्ताव
नासिरपुर बरवां में विजय कनौजिया के मकान से छोटेलाल के मकान तक इंटरलाॅकिंग, इसी वार्ड में अमरनाथ के मकान से रघुनाथ के मकान तक नाली व इंटरलाॅकिंग,राबीबहाउद्दीनपुर में जयंती देवी के मकान से राजेश कुमार के घर तक नाली और इंटरलाॅकिंग कार्य,अमरौला में राम नेवल के मकान से विनोद के घर तक नाली व इंटरलाॅकिंग,इसी वार्ड में मैनरोड से अनिल के मकान तक नाली व इंटरलाॅकिंग कार्य ,वार्ड नौ में अनिल के मकान से सिद्धराम के मकान तक सीसी रोड निर्माण,प्रवीण के मकान से घनश्याम के मकान तक सीसीरोड व नाली निर्माण,नगर पंचायत जहांगीरगंज में वार्ड पांच में अनिल के मकान से सतीश के मकान तक इंटरलाॅकिंग कार्य। इसी वार्ड में मोतीलाल के मकान से तिलकधारी के मकान तक इंटरलाॅकिंग सहित 50 से अधिक प्रस्ताव डूडा कार्यालय को दिए गए हैं। विभाग दिए गए कार्यों का सर्वे कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

-
जल्द भेजा जाएगा डीपीआर
सभी नगरपालिका व नगरपंचायत से प्रस्ताव मांगे गए हैं। अब तक मिले प्रस्तावों का सर्वे कराया जा रहा है। कार्य पूर्ण होते ही डीपीआर शासन को भेज दिया जाएगा। उसके बाद मंजूरी मिलने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

बीना सिंह, प्रभारी अधिकारी डूडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें