फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 1582 परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुई सत्रीय परीक्षा

Wed, 18 Sep 2024 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक लाख चार हजार बच्चों ने दी परीक्षा
विज्ञापन

-74 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा में लिया भाग
फोटो 14 व 15
अंबेडकरनगर। जिले के 1582 विद्यालयों में बुधवार को सत्रीय परीक्षा में मौखिक के साथ गृहशिल्प स्काउटिंग की परीक्षा हुई। लगभग 74 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया। बीएसए सहित समेत खंड शिक्षाधिकारियों ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। शिक्षकों से कहा कि परीक्षा को अच्छे ढंग से निपटाया जाए।
निजी विद्यालयों की तरह टेस्ट लेने के लिए परिषदीय विद्यालय में सत्रीय परीक्षा बुधवार से दो पालियों में शुरू हुई। इसमें कुल लगभग एक लाख 40 हजार बच्चों की तुलना में लगभग एक लाख चार हजार बच्चों ने भाग लिया। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक दोनों पाली में मौखिक परीक्षा हुई। कक्षा छह से आठ तक प्रथम पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि व गृह शिल्प की परीक्षा हुई तो दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा व स्काउटिंग की परीक्षा बच्चों ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के अनुसार बृहस्पतिवार को कक्षा दो से आठ तक गणित ,हिंदी, विज्ञान, संस्कृत व उर्दू विषय की परीक्षा होगी। उधर बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह के अलावा खंड शिक्षाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र के विद्यालयों में पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। व्यवस्थाओं को देखने के साथ ही शिक्षकों से बेहतर ढंग से परीक्षा कराने पर जोर दिया। बीएसए ने बताया कि बुधवार को बेहतर ढंग से परीक्षा निपटाया गया। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को परीक्षा के दौरान अपने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें