फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पांच आशाओं की सेवा समाप्त, शहरी समन्वयक का वेतन रोका

Mon, 01 Sep 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार देर शाम जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। जिसमें समिति ने पांच आशाओं की सेवा समाप्ति का निर्णय लिया। आरोप है कि बार बार चेतावनी के बाद भी वह अपने दायित्वों का सम्यक निर्वहन नहीं कर रही हैं। सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले सीएचओ पर भी नियमानुसार कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। डीएम ने उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निजी चिकित्सालयों में सीसीटीवी की स्थापना एवं क्रियाशीलता को अनिवार्य करने तथा प्रत्येक माह का डीवीआर प्राप्त करने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही उन्होंने प्राइवेट चिकित्सालय में हो रहे प्रसव का डाटा भी प्राप्त करने के लिए कहा। बैठक में अर्बन कोऑर्डिनेटर को अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण देने तथा अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, सीएमओ डॉक्टर संजय कुमार शैवाल सहित अन्य संबंधित चिकित्सक एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें