फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ढाबे व रेस्टोरेंट पर बनेंगे सेल्फी प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्वच्छ व स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। इस लिए खानपान की सामग्री बेचने वाले स्थानों पर साफ-सफाई का ध्यान विशेषतौर पर रखना चाहिए। इसे प्रचलन में लाने के लिए ही पालिका प्रशासन अब ढाबे व रेस्टोरेंट के बाहर सेल्फी प्वाइंट विकसित कराएगा।
विज्ञापन

यह घोषणा अकबरपुर नगर पालिका की ईओ बीना सिंह ने की। वह बुधवार को ढाबा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ कर रही थीं। अकबरपुर-मालीपुर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सेदारी करते हुए उन्होंने बताया कि अभियान के तहत ढाबा व रेस्टोरेंट संचालकों को इस बात के लिए जागरूक किया जाएगा कि वे ढाबे के बाहर दो रंग के डस्टबिन रखें।
उन्होंने बताया कि एक डस्टबिन में गीला तो दूसरे में सूखा कचरा डाला जाए। इससे ढाबा स्थल पर साफ-सफाई कायम बनाए रखने में खास मदद मिलेगी। कहा कि ढाबे के बाहर स्वच्छता जागरूकता से जुड़े स्लोगन लिखे बैनर लगाकर एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाए। इससे ग्राहकों को भी साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने आगे कहा कि इसी जागरूकता के आधार पर स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2023 को सफल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें