अंबेडकरनगर। प्रदेशीय समन्वय सीनियर पुरुष और महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए शनिवार को राजकीय एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया जाना था। कोच के जुलाई में ट्रांसफर हो जाने और स्टेडियम में नई कोचिंग व्यवस्था न होने के कारण ट्रायल नहीं हो सका। जुलाई माह में कोच देशपाल सिंह का ट्रांसफर हो जाने के बाद से स्टेडियम में फुटबॉल के खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। नियमित प्रशिक्षण न मिलने के कारण खिलाड़ियों की तैयारी प्रभावित हुई। जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया पर भी प्रतिकूल असर पड़ा। क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य ने बताया कि कोच व खिलाड़ी की अनुपस्थिति होने के कारण ट्रायल का आयोजन नहीं हो सका।