फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सीएम अभ्युदय योजना में 217 अभ्यर्थियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत युवाओं को निशुल्क कोचिंग देने के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। 217 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन

एसएससी की परीक्षा में दिलीप कुमार, यूपीएससी में युवराज, नीट में संजीव राव व जेईई की परीक्षा में मनोज कुमार ने सर्वोच्च अंक हासिल किया है। अब इन युवाओं को विशेष कोचिंग की सुविधा दी जाएगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन ने बताया कि अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए कुल 1,095 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। एसएससी में 55, यूपीएससी में 50, जेईई में 58 व नीट में 54 परीक्षार्थियों का चयन कोचिंग के लिए हुआ है। कोचिंग 20 दिसंबर से शुरू होगी। इसमें छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षार्थियों की बेहतर तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नीट व जेईई की परीक्षाओं की तैयारी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर, यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी बीएनकेबी पीजी कॉलेज व एसएससी की तैयारी राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में होगी।
विज्ञापन

कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को तैयारी करने में काफी मददगार साबित हो रही है। युवाओं को इसका लाभ उठना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें