अंबेडकरनगर। राशन वितरण में अनियमितता बरतने वाले विकास खंड जलालपुर के तीन कोटेदारों की जमानत राशि जिलापूर्ति अधिकारी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने जब्त कर ली है। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि बीते दिनों मिली शिकायत के आधार पर जलालपुर देहात की कोटेदार शर्मिला देवी, गौरा गूजर के कमला प्रसाद व शाहपुर फिरोजपुर के गिरजाशंकर तिवारी की दुकान की जांच करायी गई। इन सभी के द्वारा राशन वितरण में अनियमितता पायी गई। ऐसे में गिरिजाशंकर तिवारी के चार हजार, शर्मिला देवी व कमला प्रसाद की दो-दो हजार रुपये की जमानत राशि जब्त कर ली गई।