आलापुर (अंबेडकरनगर)। सड़क पार कर रहे एसडीएम आलापुर के अर्दली रामरतन वर्मा को रविवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अर्दली रामरतन वर्मा (55) वर्ष रविवार को तहसील मुख्यालय के सामने स्थित आवास के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर दशा में जिला अस्पताल से ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। एसडीएम सौरभ शुक्ल ने जिला अस्पताल पहुंचकर अर्दली का हाल जाना। (संवाद)