फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एसडीएम व सीओ ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 11 Nov 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए शनिवार को पुलिस टीम ने अलग अलग क्षेत्रों में भ्रमण किया।
विज्ञापन

आम लोगों से शांति व सौहार्द के साथ पर्व मनाने का आह्वान किया। एसडीएम सदर पवन जायसवाल व सीओ सुरेश कुमार मिश्र की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने अकबरपुर नगर के शहजादपुर व रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को दीप पर्व की बधाई दी और शांति व सौहार्द के साथ पर्व मनमाने का आह्वान किया।
टांडा में एसडीएम सचिन यादव व सीओ संजय नाथ तिवारी, जलालपुर में एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ देवेंद्र कुमार माैर्य, भीटी में एसडीएम दयाशंकर पाठक व सीओ शुभम कुमार, आलापुर एसडीएम सौरभ शुक्ल व सीओ रामबहादुर सिंह ने अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि दीपावली का पर्व उत्साह व उमंग का है। ऐसे में आतिशबाजी करने के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। जिससे किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। यदि कहीं कोई विवाद करता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस टीम को दें। एसडीएम व सीओ ने बीट सिपाहियों को क्षेत्र में भ्रमण कर कर फीडबैक लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें