फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्कॉर्पियो सवार पर हमला,पांच गिरफ्तार

Sat, 25 Oct 2025 10:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर पुरानी बाजार निवासी विशाल चौरसिया के मुताबिक, वह शनिवार दोपहर करीब दो बजे अपनी स्कॉर्पियो से इमादपुर स्थित भट्ठे पर जा रहे थे। उनके साथ उनका एक मित्र विकास भी मौजूद था। लखनी पट्टी बाजार के पास बाइक सवार शौकत अली व मुख्तार ने स्कॉर्पियो को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान पीछे से हल्की टक्कर लग गई, जिससे वाहन का पिछला बंपर क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने वाहन रोककर बाइक सवारों से नुकसान की भरपाई की बात कही, तब विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में दानिश, सलामू , नौशाद, सलीम, मोनू सहित एक दर्जन से अधिक लोग वहां पहुंच गए। सभी ने डंडों व पिस्टल के बट से पिटाई की। इस दौरान विकास को गंभीर चोटें आई। थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शेष की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें