भीटी (अंबेडकरनगर)। रसोई गैस पर खाना बनाने समय आग की चपेट में आने से बुधवार देर शाम एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। ट्राॅमा सेंटर, लखनऊ रेफर की गई महिला की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भीटी क्षेत्र के समथा निवासी रामचंद्र की चौराहे पर बर्तन की दुकान है। यहीं पर वह परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार रात करीब आठ बजे रामचंद्र की पत्नी लालती देवी (45) रसोई गैस पर खाना बना रही थी। चूल्हे से अचानक लपट उठने से लालती उसकी चपेट में आकर झुलस गई। परिजन लालती को भीटी सीएचसी फिर जिला अस्पताल ले गए। हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान लालती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।