अंबेडकरनगर। करमुलहा गांव निवासी धर्मेंद्र की तीन वर्षीय बच्ची सृष्टि करंट की चपेट में आकर झुलस गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों के मुताबिक सृष्टि रविवार को घर के बाहर खेल रही थी। वहां मोटर चलाने के लिए जमीन पर डाला गया तार कटा होने से मासूम करंट की चपेट में आकर झुलस गई। आनन फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।