फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय का छज्जा ढहा, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के मौलाना आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज नई बाजार के निर्माणाधीन गेट का छज्जा गिरने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शनिवार दोपहर की है। बताया जाता है कि मंगुराडिला निवासी राम अनुज (19) निर्माणाधीन गेट के छज्जे की सफाई कर रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया। मलबे की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह उसे मलबे से निकालकर सीएचसी नगपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर घटना से युवक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें