फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नहर में पलटी स्कूल की वैन, 18 बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

Mon, 24 Jul 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बच्चों को लेकर स्कूल जा रही एक वैन सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर पानी से भरी नहर में पलट गई। वैन में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। जानकारी होते ही आसपास के लोगों ने नहर में कूदकर सभी 18 बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद वैन का चालक मौके से भाग निकला। आरोप है कि चालक नशे में था।
विज्ञापन

यह हादसा क्षेत्र के साबुकपुर गांव के पास हुआ। बसखारी बाजार स्थित आर्मी पब्लिक एकेडमी के बच्चों को लेकर स्कूल वैन हंसवर क्षेत्र से लौट रही थी। सुबह साढ़े सात बजे करीब वैन अनियंत्रित होकर नहर पटरी से शारदा सहायक में पलट गई। उस समय वैन में करीब 18 बच्चे सवार थे। बच्चों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
गनीमत थी कि हादसे के वक्त नहर में पानी का बहाव तेज नहीं था। वैन का आधा हिस्सा ही पानी में डूबा था। ग्रामीणों ने आनन-फानन में वैन में सवार बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। एक छात्रा को मामूली चोट आने की बात कही गई है। ग्रामीणों का कहना है कि वैन का चालक नशे में था। कुछ ग्रामीणों ने उसकी पिटाई भी कर दी। हालांकि इसी बीच मौका पाकर चालक भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होने पर थाना प्रभारी हंसवर प्रमोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। वैन को बाहर निकलवाया गया। एसओ ने बताया कि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे के संबंध में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

आज से होगी स्कूल के वाहनों की जांच
हादसे की सूचना पर एआरटीओ बीडी मिश्र भी मौके पर पहुंचे। बताया कि दुर्घटना में सभी बच्चे सुरक्षित हैं। चालक के शराब पिए होने की बात कही जा रही है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए मंगलवार से अभियान चलाकर सभी स्कूल वाहनों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें