अंबेडकरनगर। सरयू नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। सोमवार को पानी चेतावनी बिंदु से 11 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया। रविवार को जल स्तर चेतावनी बिंदु से सिर्फ तीन सेंटीमीटर नीचे था। सिंचाई खंड टांडा के अवर अभियंता संजीव सोनकर ने बताया कि चेतावनी बिंदु 84.56 मीटर से अब नदी का पानी 84.45 मीटर पर पहुंच गया है। घटते जलस्तर से नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में कटान का दौर लगातार जारी है। संवाद