फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चेतावनी बिंदु से ऊपर पहुंचा सरयू का पानी

Fri, 25 Aug 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को जलस्तर चेतावनी बिंदु से 17 सेमी. ऊपर पहुंच गया। इससे माझा क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

हफ्ते भर से नदी के जलस्तर में गिरावट होने से पानी चेतावनी बिंदु से नीचे चला गया था। बृहस्पतिवार शाम जलस्तर 84.52 मीटर दर्ज किया गया। शुक्रवार को जलस्तर बढ़कर 84.73 मीटर पर पहुंच गया। नदी का पानी चेतावनी बिंदु 84.56 मीटर से 17 सेमी. ऊपर पहुंच गया। नदी में उफान को देखते हुए माझा कम्हरिया, कम्हरिया, अराजी देवारा व कई अन्य गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई। उनका कहना है कि इसी गति से पानी बढ़ा तो दो-तीन दिन में गांव तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें