फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू यमुना एक्सप्रेस निरस्त होने से यात्री परेशान

Fri, 25 Aug 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ट्रेनों के निरस्त होने और लेटलतीफी से यात्री लगातार परेशान हैं। शुक्रवार को सरयू यमुना एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। इसके साथ 10 ट्रेन घंटों विलंब से पहुंचीं जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

अकबरपुर स्टेशन पर शुक्रवार रात 09:06 बजे पहुंचने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई। ऐसे में यात्रियों को दूसरी ट्रेन व अन्य साधनों का सहारा लेने पड़ा। इसके अलावा आनंद विहार अप करीब दस घंटे लेट पहुंची। दून अप एक्सप्रेस दो घंटे, किसान अप डेढ़ घंटे, जम्मूतवी अप दो घंटे, मरुधर डाउन डेढ़ घंटे, कोटा-पटना तीन घंटे, फरक्का डाउन साढ़े चार घंटे, सियालदाह डाउन तीन घंटे, दून डाउन सात घंटे और किसान डाउन चार घंटे विलंब से अकबरपुर स्टेशन पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ट्रेन के निरस्त होने व विलंब से चलने की जानकारी यात्रियों को समय से दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें