माझा कम्हरिया में कटान की भेंट चढ़ा खेत।
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के जलस्तर में गिरावट के साथ कटान तेज हो गई। मंगलवार को आलापुर क्षेत्र के माझा कम्हरिया में पांच बीघा खेत नदी में समा गए। इसके साथ अन्य खेतों में कटान का खतरा बना है।
नदी के जलस्तर में कई दिन से कमी आ रही है। इसके साथ कटान होने लगी है। इससे माझा क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को माझा कम्हरिया के कृपाशंकर, इटौरी ढोलीपुर के राघवेंद्र सिंह, प्रभाकर त्रिपाठी, रामअवध निषाद, रामअचल सिंह आदि पांच बीघा खेत सरयू नदी में समा गया। इनमें राघवेंद्र ने दो बीघा और कृपाशंकर ने एक बीघा खेत में धान की रोपाई की थी। एसडीएम आलापुर सौरभ शुक्ला ने बताया कि कुछ स्थानों पर कटान हुई है।