फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अयोध्या की तर्ज पर टांडा में होगी सरयू आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। अयोध्या की तर्ज पर टांडा में भी सरयू आरती कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को यहां पहुंचे डीएम ने लाखों की लागत से हनुमानगढ़ी घाट के नए सिरे से होने वाले निर्माण को लेकर निर्देश दिया। कहा कि यहां आरती के लिए विधिवत प्लेटफार्म बनाया जाए जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा के साथ साथ आकर्षक वातावरण तैयार हो सके।
विज्ञापन

शासन ने सरयू तट पर स्थित हनुमानगढ़ी घाट का जीर्णोद्धार कराने का निर्णय लिया है। कार्य भार संभालने के कुछ दिनों बाद ही डीएम अविनाश कुमार सिंह यहां जायजा लेने पहुंचे थे। अब वे बुधवार को यहां दोबारा आए। नए सिरे से घाट की भौगोलिक स्थिति व सरयू नदी में पानी के जल स्तर की स्थिति को देखा। डीएम ने कहा कि अयोध्या की तरह यहां भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। भव्य ढंग से सरयू आरती का कार्यक्रम हो सके।
डीएम ने कहा कि 35 लाख रुपये से निर्माण होना है। अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार सिंह को निर्देशित किया कि तेजी से काम आगे बढ़ाएं। इस मौके पर एसडीएम दयाशंकर, सीओ संजय तिवारी, राकेश कुमार, गौरव, सरदेंदु सिंह, हरिश्चंद्र पाठक व निशांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें