फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं 23 से

Wed, 15 Feb 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं 12 केंद्रों पर 23 फरवरी से शुरू होंगी। बुधवार को परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीआईओएस अवधकिशोर सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरा दुरुस्त करा लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन





यूपी व आईसीएससी बोर्ड की परीक्षा के साथ ही संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं भी एक सप्ताह बाद शुरू होने जा रही है। 12 केंद्रों पर कुल 3320 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। बुधवार को अकबरपुर स्थित कार्यालय में हुई बैठक में डीआईओएस ने केंद्राध्यक्षों से कहा कि साफ-सुथरे ढंग से परीक्षा संपन्न कराई जाए।




कहा कि सभी केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। केंद्र व्यवस्थापक अपने नजदीकी थानों से संपर्क कर लें। एसपी की तरफ से संबंधित थानों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। फिर भी कहीं दिक्कत आए तो अवगत कराया जाए।
विज्ञापन





इससे पहले संस्कृत शिक्षकों ने नवागत डीआईओएस को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नंदकुमार तिवारी, प्रवीण कुमार सिंह, नीरज पांडेय, शिवाकांत द्विवेदी, शोभावती, सुमित्रा व रामजनम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें