फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महिलाओं को जागरूक कर रहीं संध्या

Sun, 09 Nov 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
संध्या सिंह।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर की संध्या सिंह समाज सेवा के संकल्प के साथ महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

संध्या सिंह के नेतृत्व में आरंभ फाउंडेशन के माध्यम से घर पर रहने वाली महिलाओं को एक मंच प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे समाज में अपनी आवाज बुलंद कर सकें और अपने विचार खुलकर व्यक्त कर सकें। संगठन का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें एक-दूसरे से सीखने का अवसर देना है। फाउंडेशन की ओर से रोजगार प्रशिक्षण, रक्तदान, पौधारोपण, बच्चों की शिक्षा, दिव्यांगों की सहायता और महिला जागरूकता अभियान जैसी गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं। संध्या सिंह और उनकी टीम मलिन बस्तियों व ईंट-भट्ठों पर जाकर बच्चों को स्टेशनरी और सर्दियों में कपड़े वितरित करती हैं। संध्या सिंह ने बताया कि आने वाले समय में संगठन द्वारा और भी बड़े पैमाने पर सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें