अंबेडकरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शनिवार को जांच अभियान के दौरान कई दुकानों से लस्सी, जूस, चाट आदि के नूमने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। खाद्य पदार्थों में मिलावट न करने की दुकानदारों को नसीहत भी दी। टीम ने फव्वारा तिराहा शहजादपुर स्थित शमीम अहमद की दुकान से वेज बिरयानी का नमूना, संजय टाकीज के निकट से अनूप की दुकान से चाउमीन एवं राजेश कुमार की दुकान मैंगो जूस का नमूना लिया। पहितीपुर चौराहा से एक दुकान से चाउमीन का नमूना लेने के साथ रंगीन चटनी एवं सोया सॉस नष्ट कराया। अशोक कुमार की दुकान से 10 किलोग्राम खराब पपीता एवं तीन दर्जन केला नष्ट कराया।