फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पीएम सम्मान निधि से वंचित हो सकते सवा एक लाख किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ई केवाईसी न कराने वाले एक लाख 21 हजार 968 किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि रुक सकती है। किसानों ने अगर जल्द ही ई केवाईसी नहीं कराया तो योजना के तहत 13वीं किस्त नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने संबंधित किसानों से अपील की है कि योजना का लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द अपना खाता आधार से लिंक करा लें।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने में पारदर्शिता के लिए बीते दिनों शासन ने लाभार्थी किसानों को ई केवाईसी कराने का निर्देश दिया था। साथ ही कहा गया था कि जो किसान अपना खाता आधार से लिंक नहीं कराएंगे उन्हें योजना के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा।
मालूम हो कि जिले में कुल चार लाख चार हजार 531 किसान योजना में शामिल हैं। इनमें से दो लाख 82 हजार 563 किसानों ने ई केवाईसी भी करा लिया जो कि कुल लाभार्थियों की तुलना में 69.85 प्रतिशत है।
विज्ञापन

समय-समय पर ई केवाईसी कराने की तारीख बढ़ाने व इस संबंध में निर्देश दिए जाने के बावजूद एक लाख 21 हजार 968 किसानों ने अब तक खाते को आधार से लिंक नहीं कराया। कृषि विभाग कार्यालय के अनुसार ई केवाईसी न कराने वाले इन किसानों को 12वीं किस्त का लाभ तो दिला दिया गया लेकिन अब यदि उन्होंने अब भी खाता आधार से लिंक नहीं कराया तो उन्हें 13वीं किस्त नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

संभावना है कि जनवरी के अंतिम या फिर फरवरी के पहले सप्ताह में 13वीं किस्त ई केवाईसी कराने वाले किसानों के खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें