फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कार्यों में लापरवाही पर रुका 10 सचिवों का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। चयनित मॉडल ग्राम पंचायतों में मानक के अनुसार काम न कराने वाले 10 पंचायत सचिवों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। सभी 10 पंचायत सचिव के जून माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। ग्राम प्रधानों को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगे जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में समुचित विकास के काम कराने के लिए वर्ष 2022-23 में 28 मॉडल ग्राम पंचायत चयनित किए गए थे। इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के साथ स्वच्छता मुहिम पर विशेष काम करने का निर्देश है। इसमें सोख पिट, कंपोस्ट पिट, जल निकासी के लिए नाली, खड़ंजा आदि का निर्माण किया जाना है। बीते दिनों सीडीओ अनुराज जैन ने इन मॉडल ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की समीक्षा की थी।
तमाम दिशा निर्देश के बावजूद मालीपुर, हंसवर, भिदूण, रतना, संदहा मजगवां, रामगढ़, भीटी, भियांव व सम्मनपुर ग्राम पंचायतों के कार्यों आपेक्षिक सुधार नहीं दिखा। इस पर अब संबंधित ग्राम पंचायत के सचिवों के जून के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया गया है।
विज्ञापन



प्रधानों को नोटिस जल्द
सचिवों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। सभी 10 ग्राम प्रधानों को भी नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जिस भी स्तर पर लापरवाही मिलेगी उसके खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी। - अवनीश कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें