फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नदारद चिकित्सक सहित पांच कर्मचारियों का कटा वेतन

Mon, 21 Oct 2024 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अपर सीएमओ के निरीक्षण में सोमवार को टांडा अर्बन अस्पताल में एक चिकित्सक सहित पांच कर्मचारी अनुपस्थित रहे। सभी का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। सद्दोपुर उपकेंद्र पर भूसा व लकड़ी होने के कारण सीएचसी प्रभारी टांडा से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने टांडा शहर स्थित अर्बन अस्पताल मुबारकपुर का पौने दस बजे औचक निरीक्षण किया। डॉ. प्रतिमा रंजन, स्टाफ नर्स जोहा, चांदनी व लैब टेक्नीशियन मिथलेश कुमार अनुपस्थित रहे। इन सभी कर्मचारी का एक दिन का वेतन रोक दिया। इसके बाद अपर सीएमओ ने सब सेंटर सद्दोपुर का निरीक्षण किया तो वहां की स्थिति देख दंग रह गए। परिसर में भूसा और उपला रखा था। एएनएम किरन देवी अनुपस्थित थीं। इस पर उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया। संचारी अभियान के तहत सब सेंटर ओदरा का भी निरीक्षण किया। गांव के लोगाें से टीकाकरण व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें