अंबेडकरनगर। तहसील भीटी में नए एसडीएम के तौर पर सचिन यादव की तैनाती कर दी गई है। बीते दिनों एसडीएम भीटी रहे सुनील कुमार बरनवाल को चंदौली जिले में कांशीराम आवासीय कॉलोनी में हुए घोटाले को लेकर वहां से आई पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया था।
उन्हें चंदौली कोर्ट में पेश करने के बाद वाराणसी जेल भेज दिया गया। इसके बाद से भीटी में नए एसडीएम की तैनाती की प्रक्रिया चल रही थी। अब निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद डीएम सैमुअल पॉल एन ने टांडा के एसडीएम न्यायिक सचिन यादव को एसडीएम भीटी बना दिया है।