फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.44 लाख छात्रों को आज दिए जाएंगे 17 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 1582 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सापेक्ष एक लाख 44 हजार बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एक अगस्त को उनके अभिभावकों के खाते में डीबीटी के तहत ड्रेस, जूता-मोजा, बैग व स्वेटर समेत अन्य सामग्रियों की खरीदारी के लिए 1200 रुपये की दर से 17 करोड़ 28 लाख रुपये भेज दिए जाएंगे। लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस संबंध में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में होगा।
विज्ञापन

सब पढ़ें, सब बढ़ें अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग, स्वेटर, ड्रेस, जूता-मोजा के अलावा स्टेशनरी के सामानों की खरीदारी के लिए डीबीटी के तहत उनके अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये भेजे जाने का प्राविधान है। जिले में 1582 परिषदीय विद्यालय हैं।
इसमें 1062 प्राथमिक, 283 कंपोजिट व 237 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें दो लाख 15 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। योजना के तहत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के तहत राशि भेजी जा सके, इसके लिए नामांकन के साथ ही आधार, बैंक अकाउंट समेत अन्य जरूरी कागजातों की फीडिंग का कार्य शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस बीच बीएसए कार्यालय के जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. सुरेश कुमार तिवारी ने बताया कि योजना के तहत एक अगस्त को एक लाख 44 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये की दर से राशि डीबीटी के तहत भेजी जाएगी। बताया कि दो जोड़ी ड्रेस के लिए तीन सौ रुपये की दर से 600 रुपये, स्वेटर के लिए दो सौ रुपये, जूता-मोजा के लिए 125 रुपये, स्कूल बैग की खरीदारी के लिए 175 रुपये तथा कॉपी, पेन, पेंसिल व रबर के लिए 100 रुपये दिए जाएंगे। उधर, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शेष बच्चों के अभिभावकों में को जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें