फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रोडवेज बसें चलने से यात्रियों को मिली राहत

Tue, 22 Aug 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कांवड़ यात्रा देखते हुए प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन रोके जाने के चलते पांच दिन से ठप रोडवेज डिपो की बसें मंगलवार को चलने लगीं। इससे अयोध्या होते हुए लखनऊ और बसखारी होते हुए आजमगढ़ जाने वाले यात्रियों की परेशानी दूर हो गई। अन्य रूट के यात्रियों को भी राहत मिली।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार शाम से कांवड़ यात्रा वाले प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबिंधित कर दिया था। इससे अकबरपुर से अयोध्या होते हुए लखनऊ और टांडा से मया होते हुए अयोध्या मार्ग पर रोडवेज बसाें का संचालन ठप हो गया था। अकबरपुर नगर स्थित बस अड्डा पहुंचने का रास्ता नहीं मिलने से कई बसों को हाईवे पर रोक दिया गया।
जिले के रोडवेज डिपो की 55 बसों में से सोमवार तक 20 से 25 बसें ही चल पा रही थीं। इससे परिवहन निगम को आर्थिक चपत लगने के साथ यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सोमवार देर शाम कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद बसेें अकबरपुर बस स्टेशन पहुंच गईं। मंगलवार सुबह से सभी 55 बसों का सभी रूटों पर संचालन शुरू हो पाया। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन



सभी रूट पर चलाई गईं बसें
यातायात प्रतिबंध खत्म होने के बाद मंगलवार को डिपो की सभी बसों का संचालन शुरू हो गया। सभी रूट पर बसें को चलाया गया। इससे लोगों को गन्तव्य तक पहुंचने में आसानी हुई।
विज्ञापन

-सीबी राम, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें