फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 15 रुपये में श्रवण धाम पहुंचाएगी रोडवेज बस

Sun, 18 Jan 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। श्रवण धाम महोत्सव देखने जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने दो बसें शुरू की गई हैं। रविवार से इन बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। अकबरपुर से श्रवण धाम जाने के लिए एक ओर का किराया 15 रुपये रखा गया है, जिससे हर कोई यहां पर जाकर दर्शन, पूजन करने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देख सकता है। अकबरपुर डिपो से सुबह से इनका संचालन होगा, जो रात तक चलेंगी। ये बसें एक दिन में दो से तीन चक्कर लगाएंगी। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि श्रवण धाम महोत्सव को लेकर निगम की दो बसों को लगाया गया है। इन बसों का संचालन आगामी तीन दिनों तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें