फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रोडवेज बस ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक को रोडवेज बस ने अकबरपुर नगर में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाने के चलते उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे सदरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इससे पहले कि परिजन उसे वहां ले जाते, जिला अस्पताल परिसर में ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली के मीरानपुर निवासी शिवांशु तिवारी (40) रविवार को बाइक से बसखारी रोड स्थित न्योतरिया अपनी ससुराल से वापस आ रहा था। बताया जाता है कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब थी। उसका इलाज एक अस्पताल में कराकर उसे ससुराल पहुंचाया, इसके बाद ही जब वह दोपहर करीब भानमती महाविद्यालय के निकट पहुंचा तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। वह उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था, इससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय महामाया मेडिकल कॉलेज सदरपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन जैसे ही परिजन उसे अस्पताल से लेकर निकले परिसर के अंदर ही उसकी मौत हो गई।

इकलौती संतान की मौत पर बेसुध हुए माता-पिता
मृतक शिवांशु अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत की खबर सुनते ही मां जलसा देवी और सेवानिवृत्त जल निगम कर्मी पिता उदयभान तिवारी रोते-रोते बेसुध हो गए। मृतक की पत्नी बबिता चिहाड़ मारकर रो रही थी। उसकी दशा देख वहां मौजूद हर एक व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। मृतक के पिता ने बताया कि उनके बेटे की दो संतान हैं। बड़ा बेटा रौनक (8) वर्ष का है और बेटी अन्या (5) वर्ष की है।
विज्ञापन



तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
कोतवाल बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

दिलाया जाएगा मुआवजा
यदि रोडवेज की टक्कर से मौत हुई है, तो जांच कराकर विभाग से मिलने वाला मुआवजा दिलाया जाएगा। इसके लिए पीड़ित परिवार को लिखित शिकायत करनी होगी। - सीवी राम, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें