फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चमाचम हो रहीं अयोध्या जाने वाली सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या जाने वाले मार्ग रातोंरात दुरुस्त हो रहे हैं। दिन में काम चलने के अलावा रात में भी काम कर सड़क का कहीं निर्माण चल रहा है तो कहीं सड़क पर बने गड्ढे दूर किए जा रहे हैं। इसका लाभ स्थानीय लोगों व यात्रियों को भी मिलने लगा है। जबकि 22 जनवरी के बाद इन सड़कों से होकर गुजरने वाले गैर जनपदों के श्रद्धालुओं को भी खासी सुविधा महसूस होगी।
विज्ञापन

शासन ने बीते दिनों निर्देश दिया था कि अयोध्या जाने वाले मार्गों को बेहतर ढंग से दुरुस्त कराया जाए। इसी क्रम में बसखारी से अयोध्या तक निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग का तेजी से निर्माण आगे बढ़ाया जा रहा है। अकबरपुर नगर के बाहरी हिस्सों में जहां सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है वहीं नगर के भीतर भी यह काम तेजी से चल रहा है। अकबरपुर बस स्टेशन से लेकर बसखारी रोड स्थित कलेक्ट्रेट मोड़ के निकट तक के क्षेत्र को फोरलेन में तब्दील कर दिया गया है। यहां पहले हुई पटरियों की खुदाई के बाद रातोंरात सड़क को चौड़ा कर दिया गया।
इसके साथ ही नगर के पुराने तहसील तिराहा से लेकर फायर ब्रिगेड ऑफिस के सामने तक की सड़क में बने गड्ढों को सोमवार रात दुरुस्त कर दिया गया। अकबरपुर नगर से लेकर बसखारी तक के बीच जगह-जगह सड़क को ठीक किया जा रहा है। सड़कों के किनारे सफाई के साथ ही रंगरोगन आदि का भी काम प्रगति पर है। प्रशासन की कोशिश यह है कि 22 जनवरी को जो अतिथि इधर से गुजरें उन्हें तथा इसके बाद गुजरने वाले आम श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें