फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तालाब में तब्दील हुई सड़क, आवागमन दुश्वार

Thu, 05 Oct 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
हजपुरा बाजार के निकट रोड पर भरा पानी।
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। स्थानीय बाजार से खानूपुर होते हुए सम्मनपुर जाने वाली जर्जर सड़क बारिश के चलते तालाब में तब्दील हो गई है। इससे जल्लाहिया, रूस्तमपुर, खानूपुर, दड़वा, महमदपुर, सरदिलपुर, गोमनपुर व अन्य गांवों की करीब पांच हजार आबादी का आवागमन दुश्वार हो गया। इस मार्ग पर कई विद्यालय भी हैं। आम लोगों के साथ विद्यार्थियों को सड़क पर भरे पानी के बीच से निकलना पड़ रहा है। बारिश के चलते कई दिन से हजपुरा बाजार के निकट सड़क पर एक-डेढ़ फीट पानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें