फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डधारकों को आज से बांटा जाएगा चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 14 सितंबर से जिले की सभी 1126 कोटे की दुकानों से चावल का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। 20 सितंबर तक राशन का वितरण हर हाल में पूरा किए जाने का निर्देश शासन स्तर से दिया गया है। निर्देश में कहा गया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

नियमित खाद्यान्न योजना के तहत राशन वितरण के बाद अब शासन ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन बांटने को लेकर ठोस कदम उठाए हैं। समय पर कार्डधारकों को राशन उपलब्ध हो सके, इसके लिए खाद्य एवं रसद आयुक्त मार्कंडेय शाही ने जिला पूर्ति कार्यालय को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि योजना के तहत 14 से 20 सितंबर तक हर हाल में चावल का वितरण कर दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
वितरण से पहले ई-पॉस मशीन को पूरी तरह से दुरुस्त रखा जाए। वितरण में यदि किसी भी प्रकार की समस्या आए तो उसे समय रहते दूर लिया जाए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1126 कोटे की दुकानें हैं। इससे कुल चार लाख दो हजार राशनकार्डधारक जुड़े हैं। इसमें 65 हजार 967 अंत्योदय कार्डधारक, जबकि तीन लाख 36 हजार 33 पात्र गृहस्थी कार्डधारक हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार योजना के तहत चावल का वितरण किया जाना है। इसके तहत सभी को प्रति यूनिट पांच पांच किग्रा. चावल दिया जाएगा। 13 सितंबर तक सभी कोटेदारों की ओर से राशन का उठान कर लिया गया है। 14 सितंबर से सुचारु रूप से वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस संबंध में सभी पूर्ति निरीक्षकों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें