राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। मेरी माटी मेरी देश कार्यक्रम के तहत आलापुर विधानसभा क्षेत्र के देवरिया लाला में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूर्व विधायक त्रिवेणीराम ने कहा कि भाजपा देश को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। समाज के हर वर्ग को न सिर्फ सरकार ने सम्मान दिया है वरन उन्हें विकास की मुख्य धारा में शामिल भी किया है। दिवाकर ओझा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने देश व प्रदेश में विकास के गति को नया आयाम दिया है। इसके बाद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने घरों से मिट्टी एकत्रित की। इस मौके पर वीरेंद्र यादव, रामबहादुर गुप्त, रवींद्र मिश्र, प्रमोद श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, निरंकार आदि मौजूद रहे।