फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए अकबरपुर कोतवाल, हंसवर एसओ भी बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। 24 घंटे के भीतर हत्या की दो वारदातों के बाद हंसवर एसओ को हटाकर दूसरे थाने भेज दिया गया। उन्हें हटाए जाने की मांग को लेकर कई भाजपा पदाधिकारियों ने पद से त्याग पत्र दे दिया था। अकबरपुर कोतवाली में भी नए कोतवाल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर अलग-अलग गांव में युवक व युवती की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही एसओ अभय कुमार मौर्य को हटाए जाने की अटकलें लगने लगी थीं। इसी बीच भाजपा के कई पदाधिकारियों ने हंसवर एसओ को हटाने की मांग को लेकर अपने पद से त्याग पत्र भी दे दिया था।
इन सबके बीच शुक्रवार को एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने एसओ हंसवर को वहां से हटाकर कटका का थानाध्यक्ष बना दिया। कटका में तैनात रहे संत कुमार सिंह को मालीपुर की कमान दे दी गई, जबकि मालीपुर एसओ जयप्रकाश सिंह को हंसवर का नया थाना प्रभारी बना दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी को हटाते हुए साइबर सेल में तैनात कर दिया गया। जबकि साइबर सेल प्रभारी राजीव कुमार यादव को कोतवाल भीटी बना दिया गया। भीटी के कोतवाल रहे विजेंद्र प्रसाद शर्मा को जलालपुर का नया कोतवाल बना दिया गया, जबकि जलालपुर कोतवाल संजय कुमार पांडेय को अकबरपुर कोतवाली की कमान दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें