टांडा में पीड़ित महिला को सहायता चेक सौंपते जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा।
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने देवहट गांव पहुंचकर प्रशासन की तरफ से दो पीड़ितों को चार-चार लाख रुपये का चेक सौंपा। बीते दिनों देवहट निवासी भिरगू का निधन होने पर अब उनकी पत्नी माना देवी तथा जनार्दनपुर निवासी रामदेव का निधन होने पर उनकी पत्नी धनपत्ती को सहायता प्रदान की। जिपं. अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ितों की सहायता के लिए शासन व प्रशासन लगातार मजबूती से काम कर रहा है। इस मौके पर तहसीलदार आलोक रंजन सिंह, कानूनगो कालीप्रसाद, लेखपाल प्रमेंद्र पटेल, हरिश्चंद आदि मौजूद रहे।